

उत्तम शुगर मिल शेरमऊ में बॉयलर पूजन के साथ नए पेराई सत्र की शुरुआत
नकुड़ (सहारनपुर):
उत्तम शुगर मिल शेरमऊ में आज नए पेराई सत्र 2024-2025 की औपचारिक शुरुआत बॉयलर पूजन के साथ की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुखविंदर जीत सिंह ने वैदिक रीति से पंडित मनोज शर्मा द्वारा संपन्न कराई गई पूजा में भाग लिया और बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बॉयलर का सफल संचालन मिल के कार्यों का पहला महत्वपूर्ण चरण होता है और जल्द ही मिल का पूर्ण संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
डॉ. सिंह ने क्षेत्र के किसानों से अपील की कि वे अपना गन्ना निर्धारित बेसिक कोटा के अनुसार मिल को ही सप्लाई करें ताकि पेराई प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के जारी रह सके। उन्होंने मिल प्रबंधन और किसानों के बीच सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) अरविंद कुमार, महाप्रबंधक (गन्ना) पी.के. राठी, महाप्रबंधक (यान्त्रिकी) दीपक पुण्डीर, लेखा अधिकारी एम.के. चतुर्वेदी और अतिरिक्त प्रबंधक आई.पी. यादव सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
–रिपोर्ट
एलिक सिंह एडिटर
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083















