





पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय की अध्यक्षता में तहसील कर्वी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में तहसील कर्वी में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की शिकायतों को सुनकर
निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग को संयुक्त रुप से मौके पर जाकर निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।
इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर पूजा साहू, क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु फहद अली, प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी रीता सिंह, प्रभारी निरीक्षक
कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष भरतकूप प्रवीण कुमार सिंह, पीआरओ प्रदीप कुमार पाल एवं राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।















