A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहासमुंदरायपुर

राज्य स्तरीय पठन महोत्सव रायपुर में पुरस्कृत हुई शासकीय प्राथमिक शाला पोड़ापाली की छात्रा

FLN के ब्लॉक प्रभारी प्रताप नारायण दास का उल्लेखनीय कार्यIMG 20241024 WA0015

महासमुन्द – जिले के सरायपाली विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी के सतत मार्गदर्शन, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सतीश स्वरूप पटेल के निरंतर दिशा निर्देश, संकुल प्राचार्य नवागढ़ रूपानंद पटेल के प्रोत्साहन और संकुल समन्वयक खिरोद्र सोनी के सहयोग से संस्था प्रमुख प्रताप नारायण दास के सुनियोजित FLN कार्य योजना के सफल क्रियान्वयन का सुखद परिणाम शासकीय प्राथमिक शाला पोड़ापाली में देखने को मिला। विगत दिवस रूम टू रीड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पठन महोत्सव रायपुर में शासकीय प्राथमिक शाला पोड़ापाली की कक्षा दूसरी की छात्रा पूर्णिमा मिरी ने न्यू सर्किट हाउस रायपुर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया एवं पुरस्कार प्राप्त कर गांव और जिले का नाम रोशन किया ।वनांचल ग्राम पोड़ापाली के बेटी की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी की लहर दौड़ रही है। गौटिया मालिकराम पटेल ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर में हुई गुणात्मक वृद्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।IMG 20241024 WA0011

उल्लेखनीय यह है कि पूरे महासमुंद जिले से यही एक मात्र छात्रा विकासखंड सरायपाली से थी जिसका चयन राज्य स्तरीय पठन महोत्सव हेतु हुआ था जहां छात्रा कुमारी पूर्णिमा मिरी ने बिना डरे पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी पठन-कला का प्रदर्शन किया एवं सबका मन मोह लिया। समस्त शाला परिवार, छात्रा के पालक तथा SMC के अध्यक्ष श्री मोहन मिरी ने कु. पूर्णिमा के इस उपलब्धि पर अपार हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। ग्राम पंचायत दर्राभाटा के सरपंच फूलबाई संतोष मिरी ने नगद पारितोषिक देकर पूर्णिमा का उत्साहवर्धन किया है एवं संस्था प्रमुख प्रताप नारायण दास के कर्तव्य के प्रति समर्पण की प्रशंसा की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!