
पीलीभीत में एक बार फिर तेंदुए का विचरण करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। तेंदुए का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्रीय ग्रामीण में दहशत है। पीलीभीत के पूरनपुर तहसील के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र हजारा के नेहरोसा में तेंदुए के विचारण करने की बात कही जा रही है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने वनकर्मियों को तेंदुए का वीडियो वायरल होने के बारे में जानकारी दी है। संबंधित टीम तेंदुए के बारे में लोकेशन ट्रेस करने के लिए प्रयास कर रही है। फिलहाल गांव के आसपास जाने वाले क्षेत्रीय ग्रामीण को सतर्कता के साथ आने-जाने के लिए कहा गया हैं। नेहरोसा क्षेत्र में ग्रामीण समूह में आ जा रहे हैं। वायरल वीडियो के बारे में भी जानकारी की जा रही है।






