A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

जहानाबाद मे चालक को झपकी आने से पेड़ से टकराई बस, 12 यात्री घायल

पीलीभीत। जहानाबाद में चालक को झपकी आने से लखीमपुर जा रही यात्री बस हरिद्वार नेशनल हाईवे पर जहानाबाद क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस में सवार करीब 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल लाया गया। जहां से एक घायल को बरेली रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार की रात करीब दो बजे हुआ।

jahanabtha kashhatara ma paugdha sa takaraii bsasavatha 140742a63c7b79f14600349814e3868d
मंगलवार की शाम हरिद्वार से एक निजी बस यात्रियों को लेकर लखीमपुर के लिए रवाना हुई। बस में करीब 65 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है। हरिद्वार नेशनल हाईवे पर जहानाबाद कस्बे के निकट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे से यात्रियों में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच यात्री किसी तरह बस से बाहर निकले। हादसे में 12 लोग घायल हो गए।
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। गंभीर घायल एक व्यक्ति को बरेली रेफर कर किया गया है। अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
हादसे में घायल हुए यात्रियों में लखीमपुर के धौरहरा निवासी लवकुश, गजराज, जसनगर निवासी रणजीत, निघासन निवासी अंशुल, उसकी पत्नी गीता और पुत्र सुरजीत के अलावा विनोद, बाल किशुन, रिंकी व सिंगाही निवासी रंजीत सिंह, गोल्डी, रामबाबू शामिल रहे। इनमें से गोल्डी को बरेली रेफर किया गया।
थाना प्रभारी जहानाबाद के मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे में चालक को भी चोट आई थी। बस को कब्जे में लेकर ललौरीखेड़ा चौकी पर खड़ा करवा दिया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!