उत्तर प्रदेशसोनभद्र

मिशन शक्ति अभियान के तहत घिवही-केवाल में जनचौपाल, महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक

 

विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार, 19 जुलाई 2026 को थाना विंढमगंज पुलिस ने ग्राम घिवही-केवाल में जनचौपाल का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।IMG 20260719 WA0072 1 जनचौपाल के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन एवं जनहितकारी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। इसमें 112 (आपातकालीन पुलिस सहायता), 1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102 (गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस), 108 (आपातकालीन एम्बुलेंस), 182 (रेलवे हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) तथा 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) के उपयोग एवं महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।IMG 20260719 WA0073

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, साइबर अपराध अथवा अन्य आपातकालीन स्थिति में बिना किसी संकोच के संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त करें। इस दौरान महिलाओं के बीच जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक जानकारी एवं परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार, महिला आरक्षी सपना मौर्या एवं रिजर्व महिला आरक्षी साक्षी सिंह सहित थाना विंढमगंज पुलिस की टीम उपस्थित रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!