पन्नामध्यप्रदेश

दूसरे दिन भी लापता शिवम का नहीं लगा कोई सुराग

दूसरे दिन भी लापता शिवम का नहीं लगा कोई सुराग
पन्ना/घर से अचानक गायब हुए शिवम चित्रकार पिता कमलकिशोर चित्रकार का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है, जिससे घर परिवार के लोग भारी परेशान है। ज्ञात हो कि पंचम सिंह चौराहा निवासी कमल किशोर चित्रकार का पुत्र शिवम उम्र 21 वर्ष अचानक चार अक्टूबर को घर से गायब हो गया था तथा उसकी चप्पल धरमसागर तालाब के मेड़ के उपर मिली थी। जिसको लेकर पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम द्वारा तालाब में लगातार ढूडनें का प्रयास किया। लेकिन शव बरामद नहीं हुआ। दूसरे दिन पुलिस एसडीआरएफ तथा वन्य विभाग द्वारा जंगल तथा अन्य क्षेत्रों मे भी तलाश की गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। जिससे जहां एक ओर परिजन परेशान है, वहीं दूसरी ओर पुलिस तथा अन्य अमला भी ढूढ ढूढ कर परेशान है।News No 04

Back to top button
error: Content is protected !!