A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

महाराष्ट्र में फिर गरजे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने धारा 370 को लेकर कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुंबई मीरा भायंदर में दिखा जलवा। बंटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे का नारा एक ट्रेंड बन गया है। और फिर से एक नारा सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि एमवीए महा अनाड़ी गठबंधन है।

विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई
महाराष्ट्र में फिर गरजे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने धारा 370 को लेकर कांग्रेस पर बोला बड़ा हमलाIMG 20241114 WA0004
मुंबई/ महाराष्ट्र : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुंबई मीरा भायंदर में दिखा जलवा। बंटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे का नारा एक ट्रेंड बन गया है। और फिर से एक नारा सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि एमवीए महा अनाड़ी गठबंधन है। बुधवार को महाराष्ट्र में महायुति की जीत के लिए प्रचार किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के लिए समर्थन मांगा। योगी ने इस दौरान विपक्षी महाविकास आघाड़ी (एमवीए) पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महाअघाड़ी के पास ऐसी गाड़ी है, जिसमें स्टेयरिंग नहीं है। उस गाड़ी के टायर भी गायब हो गए हैं। ड्राइविंग सीट पर बैठने के लिए आपस में छीनाझपटी हो रही है। एमवीए को अनैतिक अनाड़ी गठबंधन बताया और कहा कि यह लोग मुस्लिम तुष्टिकरण की राह पर चलकर देश की क्षति करना चाहते हैं। सीएम योगी ने कारंजा में बीजेपी कैंडिडेट सईप्रकाश डहाके, वाशिम विधानसभा से प्रत्याशी श्याम रामचरण खोड़े, उल्हासनगर विधानसभा से बीजेपी ने कुमार उत्तम चंद आयलानी, मीरा भाईंदर से उम्मीदवार नरेंद्र लालचंद जी मेहता के साथ ओवला माजीवाड़ा से शिवसेना शिंदे गुट के प्रताप सरनाईक के लिए जनसभा संबोधित कीं।सीएम योगी ने कहा कि 2014 के पहले पाकिस्तान भारत में घुसपैठ करता था। हम लोग कार्रवाई की मांग करते थे तो कांग्रेस नेतृत्व की यूपीए सरकार कहती थी कि बोलिए मत, संबंध खराब हो जाएगा। हमने 10 वर्ष में बदलते भारत को देखा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में बदलता भारत अपने सीमा की सुरक्षा करना जानता है। भारत किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन छेड़ने वाले को छोड़ता भी नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि आतंकवाद की जड़ धारा 370 अब समाप्त हो गई। कांग्रेस फड़क रही कि इसे फिर से लागू किया जाए, लेकिन पीएम मोदी जी ने कह दिया है कि कांग्रेस की चार पीढ़ियां भी कश्मीर में धारा 370 लागू नहीं कर सकती हैं।सीएम योगी ने कहा कि बंजारा समुदाय कभी अस्तित्व के लिए जूझ रहा था।लेकिन आज उसे शासन की मुख्य धारा से जोड़ा गया है। भाजपा सरकार ने यहां के बाबू सिंह महाराज को एमएलसी बनाया है। जो देश विरोधी तत्व बंजारा समुदाय का धर्मांतरण करके उन्हें गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे, वे अब सफल नहीं हो पाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण के लिए अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं। वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज, हर घर नल, पीएम आवास, आयुष्मान भारत, नौजवानों के रोजगार की योजना चलाई जा रही है। लाडली बहना योजना के माध्यम से हर महिला के खाते में हर महीने 2100 रुपये देने की व्यवस्था की गई है तो वहीं महाअघाड़ी ने कोरोना जैसी बीमारी के दौरान भी कुछ नहीं किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!