
♣ बिसंडा मंडल कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मंडल चुनाव अधिकारी धर्मेन्द्र त्रिपाठी।
बांदा 15 नवम्बर
भाजपा के संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत प्राथमिक सदस्यता तथा सक्रिय सदस्यता अभियान के बाद संगठन चुनाव को लेकर 14 ,15 नवम्बर को प्रस्तावित बांदा जिले की मंडल कार्यशालाओं के क्रम में शुक्रवार को 11 मंडलों में आयोजित कार्यशालाओं में अपेक्षित पदाधिकारियों को बूथ समितियों का गठन पारदर्शी, लोकतांत्रिक स्थितियों के अनुरूप तय अवधि में निर्वाचन अथवा सहमति के आधार पर किए जाने के निर्देश दिए गए। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि 14 नवम्बर को नरैनी, कालिंजर, अतर्रा, ओरन तथा मर्का मंडलों की कार्यशालाओं के बाद 15 नवम्बर, शुक्रवार को बांदा उत्तरी, बांदा दक्षिणी, महुआ, बिसंडा, बबेरू, कमासिन, पवैया, तिंदवारी, पैलानी, जसपुरा तथा बड़ोखर मंडलों की कार्यशालाएं आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मंडल मोर्चा अध्यक्ष, मंडल संगठन पर्व सहयोगी, शक्तिकेंद्र संगठन पर्व सहयोगी, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, नगर पालिका तथा नगर पंचायतों के निर्वाचित सदस्य एवं मंडल में निवास करने वाले ऐच्छिक पदाधिकारियों हेतु अपेक्षित मंडल कार्यशालाओं में चुनाव सामग्री का वितरण बूथ सह किया गया। पार्टी के निर्देशानुसार बूथ अध्यक्ष के लिए सक्रिय सदस्य होना अपेक्षित है किन्तु अनिवार्यता नहीं है। सक्रिय सदस्यों को प्राथमिकता देना अपेक्षित है। सक्रिय सदस्यों से ही बूथ अध्यक्ष का चुनाव करने के प्रयास हेतु दिशा निर्देश दिए गए। जिन बूथों में कम से कम 50 प्राथमिक सदस्य बनाए गए हैं उन्हीं बूथों में बूथ अध्यक्ष तथा बूथ समिति का चुनाव उस क्षेत्र के सभी सदस्य निर्धारित नियमों के अनुसार करेंगे। बूथ अध्यक्ष का युवा होना अपेक्षित है। 70 प्लस आयु वर्ग के सदस्यों पर विचार नहीं किया जाएगा। बूथ समिति में महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए बूथ समिति गठन के उपरांत बूथ के पन्ना प्रमुख भी तय करते हुए सूची बनाना है। शुक्रवार को आयोजित मंडल कार्यशालाओं में बांदा उत्तरी में विष्णुप्रताप सिंह, बांदा दक्षिणी में प्रद्युम्न नरेश आजाद, महुआ में उत्तम सक्सेना, बिसंडा में धर्मेन्द्र त्रिपाठी।






