?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिटेक्नोलॉजीताज़ा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइल

UP Crime: महिलाओं के सिर पर डंडे-रॉड से करता था वार, यूपी SOG ने पकड़ा तो बोला- मुझे हर औरत से है नफरत

यूपी के गोरखपुर में एक हमलावर ने पांच महिलाओं पर हमला किया जिसमें एक की मौत हो गई और चार घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी अजय निषाद को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहले भी दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। वह महिलाओं से नफरत करता था और रात में घरों में घुसकर हमला करता था।

 

 

 

 

 

Hero Image

यूपी SOG ने गोरखपुर से सीरियल हमलावर को गिरफ्तार किया है। (तस्वीर जागरण)

HighLights

  1. महिलाओं के सिर और चेहरे पर करता था हमला
  2. यूपी के गोरखपुर में हमलावर पकड़ा गया
  3. पहले भी दुष्कर्म के मामले में आरोपी जा चुका है जेल
जागरण संवाददाता, गाेरखपुर। यूपी पुलिस ने गोरखपुर में एक सिरफिरे हमलावर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के लिए चुनौती बना हैवान अजय निषाद को क्राइम ब्रांच की एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) प्रभारी ने सर्विलांस व झंगहा थाना पुलिस की मदद से रविवार की सुबह दबोच लिया। 

मंगलपुर गांव निवासी आरोपी अजय निषाद ने पांच माह के भीतर पांच महिलाओं पर हमला किया था। वह रात में सोते समय घर के अंदर घुसता और डंडे व रॉड से सिर पर वार करता था। इसमें एक महिला की मृत्यु हो गई थी। अन्य चार महिलाओं की हालत गंभीर है। 

आरोपी पहले भी जा चुका है जेल

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बहुत पहले दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में जेल गया था। वहां से लौटने के बाद उसे महिलाओं से नफरत हो गई थी। वह हर औरत से नफरत करता है। उसने बताया कि वह हर रात को घर से अकेले निकलता था और गांव में जाता था। जहां भी कोई महिला अकेली घर में मिलती तो वह हमला कर देता था। 

16 09 2022 crime 23074201 

पांच महिलाओं पर कर चुका है हमला

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने रविवार की दोपहर पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि पहली वारदात 29 जुलाई 2024 की रात हुई। झंगहा के सहसराव गांव में चमनलाल की पत्नी माया देवी घर में सो रही थीं। रात में उन पर हमला हुआ। हमलावर कमरे में रखा बॉक्स भी लेकर फरार हो गया। 

इसे भी पढ़ें- पुलिस ने सुलझायी विपिन हत्याकांड की गुत्थी, पिता ही निकला कातिल; बेटे का सिर कूंचकर उतारा था मौत के घाट 

महिलाओं के सिर और चेहरे पर हमला करता था आरोपी

इसके बाद 12 अगस्त की रात को उपधौलिया गांव स्थित मायके में रहने वाली ममता उर्फ मंशा के सिर पर रॉड से हमला कर हुआ, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। वहां से भी जेवरात और सामान लूट लिए गए। फिर 25 अगस्त को राजधानी गांव के हाथखाल में 55 वर्षीय महिला रंभा देवी, 9 नवंबर की रात को मंगलवार गांव के सोनू सिंह की पत्नी शांति सिंह और 13 नवंबर की रात में कटहरिया गांव के
छोटेलाल की बेटी कविता पर डंडे से हमला हुआ। 

20 06 2023 sua maut 23446885 2056268 

अजय निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

उन्होंने बताया कि इन सभी घटनाओं में एक ही तरह से अंजाम देने के तरीके से एक ही व्यक्ति के शामिल होने का संदेह था। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज की मदद से तत्कालीन झंगहा थानेदार सूरज सिंह छानबीन कर रहे थे। दो दिन पहले उन्हें एसओजी का प्रभारी बनाया गया। जांच में मिले साक्ष्य के आधार पर एसओजी प्रभारी व झंगहा के नए थानेदार ने रविवार को मंगलपुर गांव में रहने वाले अजय निषाद को हिरासत में लिया। 

17GKC 26 17112024 496 

सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की हुई पहचान

घटनास्थल पर मिले फुटेज से पहचान होने के बाद उसकी तस्वीर पीड़ित को भेजी गई तो उसने भी पहचान लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी के निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल बांस, लिप्टस का डंडा, चारपाई का पाया व लोहे की रॉड भी बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है
Back to top button
error: Content is protected !!