
जोधपुर पाली हाईवे पर घूम रहे बेसहारा गौवंशों का रेस्क्यू कर संरक्षण हेतु भेजा गया है
गौशाला.एआरटीओ नांजीराम गुलसर
पाली: शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत् जिला कलेक्टर पाली श्री एल एम मंत्री पुलिस अधिक्षक चूना राम जाट के निर्देशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग खंड पाली के अधिशाषी अभियन्ता राहुल पवार,आरटीओ पाली के संयुक्त तत्वावधान में आज जोधपुर पाली एक्सप्रेस हाईवे प्रबंधन की टीम के साथ हाईवे पर घूम रहे बेसहारा गौवंशो को रेस्क्यू कर सुरक्षित गौशाला भेजा गया इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर पी मुथू कुमार ने बताया कि बेसहारा गौवंशों का रेस्क्यू ऑपरेशन कर गौशाला मे शिफ्टिंग अभियान निरंतर चलते रहेगा। इस मौके पर पाली एआरटीओ नंजीराम गुलसर ने बताया कि हाईवे पर गौवंशों के विचरण से आकस्मिक दुर्घटना की आशंका बनी रहती है जिसे रोकने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। सीएसआर मैनेजर फिरोज़ खान ने बताया कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें साथ ही अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें आज शुक्रवार को गाजनगढ़ हाईवे से गोवंशों को बिट्टू गौशाला भेजा गया है। इस मौके पर डीएसपी राजेन्द्र सिंह परिवहन निरीक्षक पाली गोपेश भाटी, हाईवे अधिकारी मनीष सिंह टोल मैनेजर पवन कुमार ब्रजेश सिंह रूट पेट्रोलिंग इंचार्ज साकिर खान, सलीम खान, आनंदराम, सूर्याप्रकाश सहित हाईवे कर्मचारी उपस्थित रहे।
दिनांक 22/11/2024
दो




