A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

सीकर में मुख्य बस स्टैंड पर हुई ताबडतोड़ आठ राउंड फायरिंग, पुलिस ने करवाई नाकाबंदी

3436374 sikar newsसीकर/श्रीमाधोपुर. जिले के श्रीमाधोपुर इलाके के जाजोद थाना क्षेत्र के ढाल्यावास गांव में दो बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक फायरिंग की घटना के बाद ग्रामीण सहम गए। मामले की जानकारी के अनुसार, ढ़ाल्यावास मुख्य बस स्टैंड पर बालाजी जनरल स्टोर की दुकान पर एक युवक रामावतार आकर रूका ही था कि अचानक दो बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी।

घटना को देखकर वह बीच बाजार मुख्य सड़क मार्ग पर दौड़ने लगा और दौड़ते ही बदमाशों ने फिर उसके पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसी दरमियान गोलियों की बौछार से बचते हुए वह सैलून की दुकान में जाकर छुपकर शटर बंद किया।

इससे पहले ही उसके घुटने में एक गोली लग गई और वह लहुलुहान हो गया लेकिन बदमाशों ने फिर भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और एक राउंड फायर और किया, जो सैलून की दुकान के शटर में गोली लग गई। मौका पाकर बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना के बाद मौके पर जाजोद थाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर कड़ी नाकाबंदी करवाई। इधर खंडेला डिप्टी इंसान अली भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। फायरिंग की घटना में घायल हुए रामवतार को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रैफर किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फायरिंग की घटना में एक गोली दुकानदार के फ्रिज में भी लगी है।

Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!