A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

**आष्टा में ठंड और शीतलहर को देखते हुए कम्बल वितरण कर, समाजसेवियों ने जरूरतमंदों की मदद की**

IMG 20241201 WA0057आष्टा में बढ़ती ठंड और शीतलहर को ध्यान में रखते हुए, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला मंडल की सदस्यों ने समाजसेवी विपिन सिंघवी से संपर्क कर मदद की अपील की। इसके बाद विपिन सिंघवी मित्र मंडल के सदस्य – रीलेश बोथरा, अंकित बोहरा, बंटी मालू, मृदुल पारख, युवराज रोधानी, पीयूष देशलहरा, संजय कावड़िया और सचिन कोठारी ने मिलकर सरकारी अस्पताल, बस स्टैंड, भोपाल नाका जैसे स्थानों पर जाकर जरूरतमंदों को कंबल बांटे।

 

  • कंबल मिलने से लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड गई। अस्पताल में एक एक्सीडेंट पीड़ित और उसके साथ आए छोटे बच्चे को भी कंबल दिया गया, जिनके पास ओढ़ने और बिछाने के लिए कुछ भी नहीं था।

 

विपिन सिंघवी मित्र मंडल नगर की सामाजिक संस्थाओं और दानदाताओं से अपील करता है कि जो सदस्य जरूरतमंद परिवारों को ऊनी कपड़े या कंबल देना चाहते हैं, वे संपर्क कर सकते हैं। आपके द्वारा दी गई सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचा दी जाएगी। कंबल की कीमत ₹120IMG 20241130 WA0018 है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!