A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सौ- सौ रुपये वसूली कर ले गये सिपाही ..

ख़ाकी हुई बदनाम ..

पीलीभीत – अब गुण्डे मवालियों का राज खत्म हुआ तो ख़ाकी स्वयम वसूली करने लगी। जी हाँ ! पहले गुण्डे टैम्पो चालकों से दिन भर बैठकर पुलिस का भय दिखा वसूली किया करते थे , पर अब उसी काम को ख़ाकी ने स्वयं सँभाल लिया है। नाम प्रकाशित न होने की शर्त पर पौटा बस अड्डे स्थित एक दुकानदार ने बताया कि जिरौनिया चौकी के कुछ सिपाही सड़क किनारे पटरी पर सामान रखे दुकानदारों से सामान हटाने की हिदायत दे कर सभी से सौ-सौ रुपये वसूल कर ले गये। यह क्रम यहीं पर नहीं थमा ; उन्होंने गाँव के अन्दर जाकर भी दुकानदारों से वसूली की। दुकानदार का कहना है कि उन सिपाहियों ने खमरिया जाकर भी उगाही की। क्या माननीय पुलिस अधीक्षक उनके इस कृत्य को संज्ञान में लेकर संलिप्त समूचे पुलिस स्टाफ को कहीं दूरस्थ स्थानांतरित कराकर दण्डित करा सकेंगे ?

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!