A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 में शिविर आयोजित

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मकरोनिया के प्रत्येक वार्डों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है तथा शिविर के माध्यम से लोगों को शासन की चल रही महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उसी क्रम में आज नगर पालिका परिषद मकरोनिया के वार्ड क्रमांक 08 में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत शिविर लगाया गया। शिविर में चल रही शासन की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। संबंधित योजनाओं के पात्र हितग्राहियों के फॉर्म भी भरवाएं गए और उन योजनाओं का जल्द से जल्द हितग्राहियों को लाभ मिल सके इसके लिए कार्यवाही की गई । तथा कुछ हितग्राहियों के शिविर में आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए आयुष्मान योजना का लाभ दिया। तथा शिविर में पात्र हितग्राही को आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन शर्मा ने शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक वार्डों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है तथा शिविर के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। शिविर के अवसर पर नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार , वार्ड क्रमांक 09 से पार्षद मुकेश पटेल मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन शर्मा, समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी, सौरभ मिश्रा सहायक राजस्व निरीक्षक, कर्मचारी एवं वार्ड के हितग्राही उपस्थित रहे।Screenshot 20241223 175551 WhatsAppBusiness

Screenshot 20241223 175539 WhatsAppBusiness

Screenshot 20241223 175526 WhatsAppBusiness

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!