
नागपुर-: अमृतसर स्थित पुलिस चौकी पर हैंड ग्रेनेड फेंकने वाला खालिस्तानी आतंकवादी को खुफिया पुलिस ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय अपराध शाखा और खुफ़िया एजेंसी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। जानकारी अनुसार खालिस्तानी आतंकवादी का नाम जस प्रीत सिंह है। शुक्रवार की सुबह यह कार्रवाई पूरी गोपीनीयता के साथ किया। पकड़े गए आतंकवादी को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया। जस प्रीत सिंह ने 2023मे अमृतसर मे एक पुलिस चौकी पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया था। हमले के बाद से वह फरार था। जानकारी अनुसार जस प्रीत चंद्रपुर जिले के घुगघूस इलाके मे आया हुआ था। जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ।