आगराउत्तर प्रदेश
Trending

खेरागढ़ में मुठभेड़: तीन चोर गिरफ्तार, चिकित्सक दंपत्ति की चोरी का खुलासा

Screenshot 2025 01 17 16 50 23 71 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
आगरा। थाना खेरागढ़ पुलिस ने शुक्रवार सुबह 5:30 बजे हुई मुठभेड़ के बाद तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों पर डॉक्टर अनुस देवतिया के मकान में चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों को भिलावली मोड़ के पास सरकारी गोदाम के पीछे से घेर लिया। हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान संदिग्धों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षाहत फायरिंग की। इस दौरान दो आरोपियों, रंजीत उर्फ कुलंडी (पुत्र भगवान सिंह) और शिवकुमार उर्फ सोनू (पुत्र बदन सिंह), के पैरों में गोली लगी। तीसरे आरोपी उम्मेश सिंह (पुत्र खेमा उर्फ खेम चंद्र) को पुलिस ने बिना किसी घायल अवस्था में पकड़ लिया। तीनों आरोपी कागरोल थाना क्षेत्र के बाबू पाड़ा के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का माल और हथियार बरामद किए, जिनमें शामिल हैं: – दो अवैध तमंचे (315 बोर और 12 बोर) – तीन खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस – ₹2,56,000 नकदी – सफेद धातु के बर्तन और सिक्के इस कार्रवाई में थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह की रणनीतिक सोच और नेतृत्व सराहनीय रहा। उन्होंने न केवल टीम को सटीक निर्देश दिए बल्कि ऑपरेशन के दौरान स्वयं हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी। थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को तत्परता और सूझबूझ के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया, जिससे न केवल अपराधियों को पकड़ा गया बल्कि चोरी का बड़ा मामला भी सुलझा। इस ऑपरेशन का नेतृत्व एसीपी इमरान अहमद ने किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से चोरी की घटनाओं में संलिप्त थे और उनकी गतिविधियों पर पुलिस की नजर थी। पुलिस ने इस ऑपरेशन के जरिए चिकित्सक दंपत्ति की चोरी का भी खुलासा किया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश दिया है। फील्ड यूनिट टीम ने मौके से सभी सबूत एकत्र कर लिए हैं और आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं में इनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने कहा, “यह कार्रवाई पुलिस की प्रतिबद्धता और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण है। हम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।”

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!