
मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, करीना कपूर ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उनके घर में घुसने वाला आरोपी अत्यधिक आक्रामक था। हालांकि, उसने घर से कोई सामान नहीं चुराया। करीना ने यह भी कहा कि जब आरोपी सैफ अली खान के साथ हाथापाई कर रहा था, तो ऐसा लग रहा था कि वह उनके छोटे बेटे जहांगीर को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था क्योंकि वह जहांगीर के कमरे में मौजूद था।
घटना के दौरान, महिलाओं और सैफ ने मिलकर आरोपी को रोकने का प्रयास किया।
करीना ने कहा कि सैफ ने महिलाओं और बच्चों को बचाने के लिए पूरी कोशिश की। इसी दौरान उन्होंने मौका देखकर बच्चों और महिलाओं को 12वीं मंजिल पर भेज दिया।
करीना ने यह भी उल्लेख किया कि घर में गहने और अन्य कीमती सामान मौजूद होने के बावजूद, हमलावर ने कुछ भी चुराने की कोशिश नहीं की। सैफ पर हमला करते समय आरोपी का मुख्य उद्देश्य कुछ और ही लग रहा था, जो फिलहाल जांच का विषय
है।





