A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

पलवल वार्ड नम्बर 3 में प्रकाश कॉलोनी समस्याओं से जूझती हुई।

पलवल न्यूज

पलवल वार्ड नम्बर 3 प्रकाश कॉलोनी में समस्याओं का  अंबार है इसको बसे हुए लगभग 30 वर्ष हो गए लेकिन सुविधाओं का अब भी अभाव है वार्ड नम्बर 3 के पार्षद डॉ दीपचंद जी ने अपने अथक प्रयास से यहां का टेंडर लगवाया था लेकिन रास्ते का ठेकेदार ठीक से काम नहीं कर रहे है इस लिए यहां की जनता में रोष व्याप्त है ठेकेदार नालियां बनाने को तैयार नहीं है  हो सकता है ठेकेदार साहब  की कुछ मजबूरिया रही हो पर जितना काम हो ठीक से तो हो जाए । क्योंकि किसी भी रास्ते को बनाने के लिए दोनों तरफ नालियां आवश्यक होती है निर्माणाधीन रास्ते का लेवल भी ठीक नहीं हो रहा है  इस रास्ते का उद्घाटन जुलाई 2024 में निवर्तमान विधायक श्री दीपक मंगला के कर कमलों द्वारा कराया गया था जिसका कार्य आज 26 जनवरी 2025 तक भी पूरा नहीं हुआ है और नालियां भी अधूरी छोड़ी जा रही है जबकि हरियाणा सरकार में   मंत्री श्री गौरव गौतम जी पलवल का चहुमुखी विकास करवाना चाहते है पलवल को एक सुंदर शहर बनाना चाहते  है  सभी का सहयोग मिलेगा तो पलवल का चहुमुखी विकास सुनिश्चित है लेकिन ठेकेदारों की इस तरह लापरवाही रही तो शहर का बदलाव मुश्किल हो सकता है। अब प्रकाश कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यदि हमारे रास्ते  को बनाने में कोई भी लापरवाही हुई तो हम सभी लोग पलवल जिला उपायुक्त के द्वार अवश्य जाएंगे और श्री गौरव गौतम मंत्री जी से मिलकर अपनी समस्या का निवारण कराएंगे। IMG 20250127 200359IMG 20250127 204510IMG 20250127 204111

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!