A2Z सभी खबर सभी जिले की

गणतंत्र दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए उल्लास का दिन है : राजेंद्र सिंह पप्पू

गणतंत्र दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए उल्लास का दिन है : राजेंद्र सिंह पप्पू

Screenshot 20250126 201855 Video Player

कार्यक्रम का शुभारंभ युवा एक्शन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पप्पू द्वारा ध्वजारोहण किया गया साथ ही युवा एक्शन कमेटी के पदाधिकारीयों ने राष्ट्रगान को गाया

कार्यक्रम का शुभारंभ शहिद भगवान सिंह के आवास पोखर भिट्टा पहुंचकर शाहिद भगवान सिंह के चित्र पर युवा एक्शन कमेटी के सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वसुधा सिंह स्मारक पर माल्यार्पण किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वसुधा स्मारक पर पहली बार भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन युवा एक्शन कमेटी द्वारा किया गया

अम्बेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वसुधा सिंह स्मारक पर युवा जन कल्याण सेवा समिति एवं युवा एक्शन कमेटी राजेसुल्तानपुर के बैनर तले 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरीबों एवं असहायों को लगभग 500 लोगों को कंबल वितरण किया गया। युवा एक्शन कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अंसारी ने स्वागत किया और कहा कि यह दिन भारतीयों के लिए उल्लास और स्वाभिमान का प्रतीक है। भारतीय गणतंत्र 76 साल गणतंत्र दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए उल्लास का दिन है। मोनू मोदनवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पावन पर्व स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद दिलाने के साथ ही संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा प्रदान करता है।हरिश्चंद्र गौतम ने लोगों को राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया और कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अनुशासित रहते हुए अपने दायित्व को निभाना ही सच्ची देश भक्ति हैं। नदी की गति को रोकने के लिए किनारे होते उसी प्रकार आज़ादी के अधिकार को बाँधने के लिए संविधान रूपी कर्तव्य होता है। सोनू बाबा ने कहा कि इस वर्ष का गणतंत्र दिवस विशेष है क्योंकि हम भारतीय संविधान की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान अंगीकृत हुआ, और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। यह 75 वर्षों का सफर केवल समय का नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक और सामाजिक प्रगति का गवाह। जबकि सोनू अहमद ने कहा कि भारत का संविधान हमें न्याय, समता और बंधुता के साथ जुड़ने की एक नई प्रेरणा प्रदान करता है। सम और विषम परिस्थितियों में यह पूरे भारत को एकता के सूत्र में बांधने में सफल रहा है। आज के इस अवसर पर जब हम भारत के संविधान के लागू होने के 75 वर्ष को पूरा कर रहे हैं। विशाल सिंह गोलू ने कि संविधान के सृजन से ही देश की आजादी का मूल लक्ष्य हमने हासिल किया । हमारा संविधान वास्तव में सीमाओं का निर्धारण है चाहे वह एक नागरिक की सीमा हो या एक समाज की सीमा हो या फिर राज्य या राष्ट्र की सीमा हो, व्यवस्था का सुसंचालन ही संविधान का मूल उद्देश्य है।वहीं युवा एक्शन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पप्पू ने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह दिन हमें अपने संविधान एवं लोकतंत्र के प्रति गर्व का अनुभव करवाता हैं। इस दौरान शमशेर अहमद डॉ राम अनुज सभासद आनंद मौर्य मनोज मौर्य गुड्डू जायसवाल सभासद प्रतिनिधि आवेश राजा शंकर गौतम मोहम्मद दानिश अहमद,दीपक निषाद,आशीष कन्नौजिया राहुल पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

20250126 122444 20250126 122342

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!