केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ₹1,028 करोड़ से अधिक की लागत वाली कुल 114 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ₹1,028 करोड़ से अधिक की लागत वाली कुल 114 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
आगामी दो वर्षों में उत्तर प्रदेश का सड़क नेटवर्क अमेरिका से भी होगा बेहतर: केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी*
*लॉजिस्टिक्स लागत घटकर 9% होगी, यूपी का निर्यात 1.5% से अधिक बढ़ेगा: केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी*
कुंभ के आयोजन से उत्तर प्रदेश की जीडीपी में 3 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई :केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी*
बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।
लखनऊ
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।
केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ₹1,028 करोड़ से अधिक की लागत वाली 114 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 440 करोड़ रुपए की लागत से बना
लखनऊ का मुंशी पुलिया और खुर्रमनगर फ्लाईओवर भी शामिल है।
लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले दो वर्षों में उत्तर प्रदेश की सड़कें अमेरिका से बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि लॉजिस्टिक्स लागत को घटाकर 9 प्रतिशत किया जाएगा, जिससे राज्य का निर्यात 1.5 प्रतिशत से अधिक बढ़ेगा।
केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि यूपी अब बीमारू राज्य नहीं रहा है, बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में हुए कुंभ मेले से राज्य की अर्थव्यवस्था को जबरदस्त फायदा हुआ है। श्री गडकरी ने कहा कि इस आयोजन से उत्तर प्रदेश की जीडीपी में 3 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पर्यटन एक ऐसा क्षेत्र है, जो कम लागत में ज्यादा रोजगार उत्पन्न करता है। श्री गडकरी ने कहा कि होटल, टैक्सी, रेस्टोरेंट, छोटे व्यवसाय और स्थानीय कारीगरों को इसका सीधा लाभ मिला। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन की वृद्धि यूपी को आर्थिक रूप से और सशक्त बनाएगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में पहली बार कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण में ऑटोमेटेड इंटेलिजेंट मशीन-गाइडेड प्रणाली का उपयोग किया गया है।
*उत्तर प्रदेश को 9,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की सौगात*
केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज उत्तर प्रदेश के लिए 9,000 करोड़ रुपये लागत की नई सड़क परियोजनाओं की घोषणा की। इसमें प्रयागराज-वाराणसी 125 किमी हाई-स्पीड कॉरिडोर (12,000 करोड़ रुपये), आगरा-अलीगढ़ 65 किमी सड़क, बदायूं-बरेली 39 किमी सड़क, रायबरेली- जौनपुर सड़क और कई अन्य सड़कें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वाराणसी से कोलकाता और गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक नई सड़क परियोजनाएं जल्द ही शुरू की जाएंगी।
रिजर्व पुलिस लाईन स्थित माधव प्रेक्षा गृह में ब्रीफ कर मेहनत व ईमादारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए
15/02/2026
एनीमिया और कुपोषण पर प्रहारः हाथरस में डीएम अतुल वत्स ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ”
15/02/2026
भाजपा पूर्व विधायक यशपाल सिह चौहान के भतीजे व सिकंद्राराऊ सिविल बार एसोसिएशन सचिव बृषभान सिंह चौहान की कैंटर गाडी की टक्कर से हुयी मौत, अधिवक्ताओ की लगी भीड, शोक मे दोनों बार ने न्यायिक कार्य बंद रखने का किया ऐलान
15/02/2026
ढाबर शिव मंदिर महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब।
15/02/2026
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोयलांचल नगरी चिरमिरी के पावन धरा पर छः गढ़ के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का स्वागत बंधन एवं अभिनंदन है
15/02/2026
मथुरा छावनी में बनेगा नया मिलिट्री अस्पताल
15/02/2026
महाशिवरात्रि पर कोरबा हुआ शिवमय , शिवालयों में उमड़ा जन सैलाब
15/02/2026
जेल से रिहा हुए Rajpal Yadav!, सलमान खान ने चुकाया सारा कर्ज!
15/02/2026
मथुरा छावनी में बनेगा नया मिलिट्री अस्पताल
15/02/2026
अनाज चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 54000रू.का माल जब्त
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!