
लोक अदालत की तैयारियाँ जोरो पर, नोडल ऑफिसर ने की बैठक
संत कबीरनगर, उत्तर प्रदेश
संत कबीर नगर। जनपद न्यायाधीश महेन्द्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में लोक अदालत के नोडल ऑफिसर कृष्ण कुमार-5 द्वारा न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गयी। बैठक में आगामी 08 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के चर्चा किया गया। कृष्ण कुमार -5 ने अधिकारियों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार 08 मार्च 2025 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने समस्त न्यायिक अधिकारियों से निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाया जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न प्रकार से शिविरों को आयोजन भी किया जा रहा है। तथा तमाम पराविधिक स्वयं सेवकों को पम्पलेट एवं स्टीकर के जरिये प्रचार प्रसार करने हेतु लगाया गया है। नोडल ऑफिसर एवं अपर जिला जज कृष्ण कुमार-5 ने न्यायिक अधिकारियों से आवाहन किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण करें। बैठक मेंनसिविल जज सीनीयर डिवीजन संजय राज पाण्डेय, सिविल जज जूनियर डिवीजन मिमोह यादव, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय प्रभात कुमार दुबे, अतरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन निधि मिश्रा मौजूद रहे।














