A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन फरवरी-2025 में नियुक्त मतदान कार्मिकों एवं मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण संपन्न।*

*त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन फरवरी-2025 में नियुक्त मतदान कार्मिकों एवं मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण संपन्न।*

प्रेस विज्ञप्ति
सुल्तानपुर,उत्तरप्रदेश

*त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन फरवरी-2025 में नियुक्त मतदान कार्मिकों एवं मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण संपन्न।*

          सुलतानपुर 17 फरवरी/जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन फरवरी-2025 में लगे मतदान कार्मिकों एवं मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण विकास भवन के प्रेरणा सभागार में पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 1.00 बजे संचालित किया गया तथा मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण अपराह्न 2ः00 बजे से 4ः00 बजे तक संचालित किया गया।
       मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराना हम सभी का लक्ष्य है, मतदान में प्रयोग किए जा रहे मतपत्र के पीछे सुभिन्नक चिह्न लगाकर पीठासीन अधिकारी अनिवार्य रूप से हस्ताक्षर करेंगे। मतपत्र को पहले खड़ा फिर पड़ा मोड़ कर ही मतदाता को देंगे। मतदाता अपना मतपत्र मतपेटी में डालकर ही बाहर जायें, इसे भी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस उपचुनाव को सावधानी पूर्वक व दिए गए निर्देश के क्रम में सम्पन्न कराना है। किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं किया जायेगा। सभी समय से पार्टी रवानगी स्थल पर पहुँच कर सामग्री प्राप्त करके उसका मिलान दी गयी सामग्री की लिस्ट से कर लेंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता के बाएं हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही लगाई जायेगी। प्रथम मतदान अधिकारी मतदाता की पहचान करने के बाद निर्वाचक नामावली में पुरुष मतदाता होने पर नाम के नीचे लाइन खीचेंगे तथा महिला मतदाता होने पर नाम के नीचे लाइन खींचने के साथ ही साथ नाम के बाएं तरफ सही का निशान भी लगायेंगे।
         सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश वाजपेयी ने मतगणना के पश्चात प्रपत्रों को सील करके जमा करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की स जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. संतोष गुप्ता ने लिफाफे तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की स मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पाण्डेय ने बताया कि मतदान के एक दिन पूर्व ब्लाक मुख्यालय से पोलिंग पार्टी रवाना होगी और ब्लाक पर ही  मतदान सामग्री भी प्राप्त होगी स आपने कहा कि प्राप्त सामग्री का मिलान प्रपत्र 41 (क) से अवश्य कर लेंगे। उन्होंने मतपेटी को सील करने की पूरी प्रक्रिया का डेमो करते हुए विस्तार से चर्चा की।  मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम मतदान अधिकारी मतदाता सूची व अमिट स्याही के प्रभारी होंगे। द्वितीय मतदान अधिकारी मतपत्र व एरोक्रास मार्क रबर स्टैम्प के प्रभारी होंगे। इसी प्रकार तृतीय मतदान अधिकारी मतपेटी के प्रभारी होंगे। जो लोग पोलिंग एजेंट बनना चाहते हैं वो प्रपत्र 24 को भरकर मतदान प्रारंभ होने के 20 मिनट पूर्व मतदेय स्थल पर आ जायेंगे। उन्होंने पीठासीन अधिकारी की डायरी व मतपत्र लेखा को भरने पर विस्तार से चर्चा की।    
        प्रशिक्षण की व्यवस्था देख रहे डॉ. जनार्दन राय ने बताया कि प्रथम पाली में कुल 108 मतदान कार्मिक व 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा द्वितीय पाली में कुल 24 मतगणना कार्मिक व 5 निर्वाचन अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि जयसिंहपुर, कादीपुर, लम्भुआ, दूबेपुर और पी पी कमैचा में कुल 07 प्रधान पद  एवं  जयसिंहपुर में 01 सदस्य क्षेत्र पंचायत के पद हेतु 19 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना 21 फ़रवरी को संबंधित ब्लाक मुख्यालय पर होगी। प्रशिक्षण की पी. पी. टी. बनाने व संचालन करने में विपिन कुमार ,मनदीप पाण्डेय,अनुपम द्विवेदी ने सक्रिय सहयोग दिया स मतदान कार्मिकों/मतगणना कार्मिकों की उपस्थिति लेने में मृत्युंजय सिंह, राम तीर्थ रामशंकर आदि ने सहयोग किया।
——————————————–
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

VANDE Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Plot no.18/19,Flat no.201,Harmony emporise Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur -440015

Back to top button
error: Content is protected !!