
प्रेस विज्ञप्ति
सुल्तानपुर,उत्तरप्रदेश
*कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को किया याद*
सुल्तानपुर.. भारत रत्न व पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय में मनाई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा शहर अध्यक्ष शकील अंसारी समेत दर्जनों नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात संगोष्ठी आयोजित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने उनके विचारों और सिद्धांतों, सादगी, ईमानदारी एवं विकास कार्यों को याद करते हुए उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने जीवनपर्यंत शोषित व दलित समाज के उत्थान के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने के बाद अनेकों महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू की जिसका लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिला, लेकिन आज के समय में देश के अंदर संप्रदायिक ताकते हावी है, जो महापुरुषों के सम्मान करने की बजाय उनको अपमानित करने का काम कर रही है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देनी चाहिए, जब बच्चे शिक्षित होंगे तो आने वाले समय में यह आईएएस, वरिष्ठ पत्रकार, डॉक्टर, इंजीनियर, राजनेता, जज बनकर एक अच्छे भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर अपरबल सिंह,नफीस फारुकी, तेज बहादुर पाठक, सुब्रत सिंह सनी, सलाउद्दीन हाशमी, शीतला साहू, कुर्बान अंसारी,डी.एन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
VANDE Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Plot no.18/19,Flat no.201,Harmony emporise Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur -440015





