A2Z सभी खबर सभी जिले की
जनपद मीरजापुर थाना चुनार होली और रमजान के मद्देनजर पुलिस व पी एस सी का संयुक्त रूप से चक्रमण
जनपद मीरजापुर थाना चुनार होली और रमजान के मद्देनजर पुलिस व पी एस सी का संयुक्त रूप से चक्रमण

चुनार, मीरजापुर । क्षेत्राधिकारी सुश्री मंजरी राव व प्रभारी निरीक्षक रविंद्र भूषण मौर्य के नेतृत्व में चुनार थाना की स्थानीय फोर्स एवं पीएसी, पीआरबी तथा जमालपुर की सेकंड मोबाइल के साथ मय फोर्स ग्राम ममोलापुर व कैलहट बाजार में फूट पेट्रोलिंग करने के साथ ही ग्रामीणों से वार्ता भी किए। और दोनों समुदाय के लोगों से शांति और सौहार्द पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की गई। साथ ही किसी प्रकार की अराजकता करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान कजरहट चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह, हेड कांस्टेबल सुमित सिंह, कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह सहित पुलिस, पी एस सी और पी आर बी मौजूद रही।
[yop_poll id="10"]





