
दो दिवसीय रंगीला राज सखी मेला आज से कलेक्ट्रेट में आयोजन।
पाली होली के त्योहार पर रंगीला राज सखी मेले का आयोजन जिला परियोजना प्रबंधन इकाई पाली द्वारा 11व 12 मार्च को 10 से 6 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजन किया गया ।राजीविका जिला परियोजना प्रबंधक सविता टी ने बताया कि होली के त्योहार पर रंगीला राज सखी मेले में राजविका से जुड़ी हुई स्वयं सहायता समूह की दीदियां द्वारा निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई गई। इनमें हर्बल, गुलाल, बिलोने की छाछ, लस्सी, ठंडाई, खान-पान के व्यंजन, मेहंदी पाउडर एवं ठाकुर जी के पोशाक प्रमुख रहे। इस मौके पर मोनिका बेड़ा भावना प्रजापति लाटाड़ा, कांन्ता सुमेरपुर बिरामी, ममता रानी मौजूद रहे।







[yop_poll id="10"]





