A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मस्तूरी में राशन घोटाला..प्रबंधक समेत विक्रता गिरफ्तार..जांच में खुलासा..दोनों ने मिलकर किया खाद्य वितरण में धांधली

पुलिस ने प्रबंधक और विक्रेता को किया गिरफ्तार..दोनों को जेल

IMG 20250318 WA1006 1152x1536 1बिलासपुर—मस्तूरी पुलिस ने सरकारी चावल, शक्कर और नमक में हेराफेरी करने के जुर्म में दो कर्मचारी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम मनोज रात्रि और मनीराम कुर्रे है। दोनों को ईसी की धारा 3.7 और बीएनस एक्ट 316(5),3(5) के तहत गिरफ्तारी के जेल दाखिल कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ जांच और गिरफ्तारी गोधूलि वर्मा की शिकायत पर हुई है।
मस्तूरी पुलिस के अनुसार गोधूलि वर्मा ने सेवा सहकारी समिति मस्तूरी के दो कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत कराई। गोधुलि वर्मा ने पुलिस को बताया कि सेवा सहकारी समिति मस्तुरी आई डी न 402002001 का सचालक प्रबंधक मनोज रात्रे और विक्रेता मनीराम कुर्रे ने राशन बिक्री में धांधली को अंजाम दिया है।
समिति को 1 अप्रैल 2024 को चावल 303 क्विंटल दिया गया था। इसके अलावा शक्कर 853 क्विंटल और नमक 646 क्विंटल ऑनलाईन वितरण किया गया था। जांच खाद्य निरीक्षक ललिता शर्मा और दल ने 22 अगस्त 2024 को जांच पड़ताल किया। जांच के दौरान भारी अनियमितता का मामले सामने आया। ललिता शर्मा ने प्रतिवेदन तैयार कर 27 अगस्त 2024 को खाद्य शाखा के हवाले किया।
कलेक्टर खाद्य शाखा ने अनियमितता की स्थिति में एसडीएम को पत्र लिखकर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज का आदेश दिया। एसडीएम मस्तूरी ने 16 अक्टूबर 24 को सेवा सहकारी समिति मस्तूरी प्रबंधक मनोज रात्रे और विक्रेता मनीराम कुरै के खिलाफ एफआईआर दर्ज का फरमान सुनाया। बताया गया कि सेवा सहकारी समिति प्रबंधक मनोज रात्रे और विक्रेता मनीराम कुरै के कब्जे से 30.50 क्विंटल चावल पाया गया है। इसके अलावा स्टाक से 12.30 क्विंटल शक्कर और 14.50 क्विंटल नमक बरामद हुआ है। जांच के दौरान स्टाक से चावल 272.50 क्विटल कम, शक्कर 377 क्विटल और रिफाइण्ड नमक 8.04 क्विटल अधिक मिला है।
शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ 37 ईसी एक्ट 316(5), 3(5) बीएनएस का अपराध दर्ज किया। पुलिस कप्तान ने विवेचना कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया। जांच पड़ताल के बाद आरोपी मनोज रात्रे और मनीराम कुर्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ की कार्रवाई की गयी। दोनों आरोपियों ने राशन घोटाला करना कबूल किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!