A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

Yogi सरकार के आठ साल पूरे : कांग्रेस ने लगाया कुशासन का आरोप, कहा -प्रदेश को कराहने पर

Yogi सरकार के आठ साल पूरे : कांग्रेस ने लगाया कुशासन का आरोप, कहा -प्रदेश को कराहने पर.

Yogi सरकार के आठ साल पूरे : कांग्रेस ने लगाया कुशासन का आरोप, कहा -प्रदेश को कराहने पर.1f5dd468de440a4116e88173f11a5aac1dbdbcb4abf972fb0b7c0d9ce7a808fd.0

चन्दौली वाराणसी। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ साल पूरे होने पर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वाराणसी जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने “योगी सरकार के आठ साल, प्रदेश में सिर्फ हाहाकार” विषय पर एक प्रेस वार्ता आयोजित कर सरकार पर कुशासन, महिला हिंसा, बढ़ते अपराध, महंगाई और भेदभावपूर्ण नीतियों के आरोप लगाए।  कांग्रेस का आरोप: सरकार ने प्रदेश को कराहने पर मजबूर किया

 

 

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीते आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश की स्थिति बदहाल हो गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश में हत्या, अपहरण, बलात्कार, महिला हिंसा, दलितों और अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े हैं। किसानों, युवाओं और व्यापारियों के साथ सरकार ने छल किया है। हाउस टैक्स और जलकर में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता परेशान हैउन्होंने कहा कि एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) के आंकड़े भी दर्शाते हैं कि उत्तर प्रदेश में अपराधों की संख्या बढ़ी है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि योगी सरकार कानून व्यवस्था को बनाए रखने में विफल रही है और प्रदेश में कोई बड़ा निवेश नहीं आ पाया।  वाराणसी में जलकर पर भारी नाराजगी

 

 

कांग्रेस नेताओं ने जलकर में बढ़ोतरी को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि वाराणसी में जलकल विभाग द्वारा मार्च में मिलने वाली ब्याज छूट को अब तक लागू नहीं किया गया, जिससे आम जनता में आक्रोश है। अधिकारियों ने छूट देने की सहमति दी थी, लेकिन भाजपा के मेयर इसे रोक रहे हैं। चुनाव से पहले भाजपा ने जलकर में राहत देने का वादा किया था, लेकिन अब जनता से किया गया वादा भुला दिया गया है।  बिजली दरों में बढ़ोतरी से व्यापार और उद्योग प्रभावित

 

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिजली दरों में वृद्धि से किसान, व्यापारी, बुनकर और गरीब वर्ग प्रभावित हुए हैं। बनारस, जोकि अपनी बुनकरी के लिए विश्व प्रसिद्ध है, अब बदहाली के दौर में पहुंच गया है। बुनकरों को न केवल बिजली दरों की मार झेलनी पड़ रही है, बल्कि जीएसटी दरों में बढ़ोतरी से भी उनका काम प्रभावित हो रहा है।  महिला हिंसा में यूपी शीर्ष पर: कांग्रेस

 

 

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश महिलाओं के खिलाफ अपराधों में देश में सबसे आगे है। बनारस में हाल ही में बीएचयू की एक छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस अपराध में भाजपा आईटी सेल से जुड़े लोगों का नाम सामने आया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को बचाने का प्रयास किया।  उन्होंने कहा, यह कितनी शर्म की बात है कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में एक लड़की के साथ ऐसा जघन्य अपराध होता है और आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं। क्या यह भी योगी सरकार की उपलब्धि मानी जाएगी?”

 

अपराध और लूट पर कोई नियंत्रण नहीं

 

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बैंक लूट, एटीएम लूट, आभूषण दुकानों में चोरी और दिनदहाड़े हत्याएं आम हो गई हैं।अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है और सरकार सिर्फ मीडिया मैनेजमेंट से अपनी छवि चमका रही है।  “योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति फेल”

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति सिर्फ एक नारा बनकर रह गई है। सरकार न अपराध रोक पाई, न महंगाई, न भ्रष्टाचार और न ही जनता को बुनियादी सुविधाएं दे पाई। प्रदेश में निवेश का माहौल नहीं बना और युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं।

 

 

 

उत्तर प्रदेश में हाहाकार, भाजपा सरकार बेकारकांग्रेस नेताओं ने कहा कि “योगी सरकार सत्ता की ताकत पर आठ सालों का जश्न मना सकती है, लेकिन सच्चाई यह है कि प्रदेश की जनता कराह रही है। भाजपा सरकार सिर्फ वादे करती है और बाद में जनता को भूल जाती है।कांग्रेस नेताओं ने दी चेतावनी

 

 

कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जलकर और हाउस टैक्स में राहत नहीं दी गई, अपराधों पर नियंत्रण नहीं किया गया और जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया, तो कांग्रेस बड़े आंदोलन की तैयारी करेगी।

 

राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे, प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू, पार्षद दल नेता गुलशन अली, डॉ. राजेश गुप्ता, अरुण सोनी, सतनाम सिंह, अनुराधा यादव, पूनम विश्वकर्मा, अशोक सिंह, हसन मेहदी कब्बन,अरुण सोनी, सतनाम सिंह, अनुराधा यादव, पूनम विश्वकर्मा, अशोक सिंह, हसन मेहदी कब्बन, अब्दुल हमीद डोडे, मोहम्मद उज्जैर, आशीष पटेल, किशन यादव आदि।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!