A2Z सभी खबर सभी जिले की

मीरजापुर पुलिस द्वारा लगातार गो-तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत सेमरी जंगल में कुछ गो-तस्कर गोवंशों

मीरजापुर पुलिस द्वारा लगातार गो-तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत सेमरी जंगल में कुछ गो-तस्कर गोवंशों FB IMG 1743069659066 FB IMG 1743069656375

मीरजापुर पुलिस द्वारा लगातार गो-तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है आज दिनांकः 27.03.2025 को प्रातः सूचना प्राप्त हुई कि थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत सेमरी जंगल में कुछ गो-तस्कर गोवंशों को लाद कर ले जाने वाले है। प्राप्त सूचना पर थाना अदलहाट व राजगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सेमरी जंगल में गो-तस्करों को घेरा गया। इस दौरान गो-तस्करों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गयी, पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में 03 गो-तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक अभियुक्त सलीम कुरैशी के दाहिनें पैर में गोली लगी है। गो-तस्करों के कब्जें से 15 राशि गोवंश, एक पिकअप वाहन व अवैध असलहा बरामद किये गये है। घायल बदमाश सलीम को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजगढ़ ले जाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है तथा स्थिति सामान्य बतायी गयी है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!