A2Z सभी खबर सभी जिले की

चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर गोविंदपुर बाजार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

सप्तमी के दिन गोविंदपुर अपर बाजार के गणेश मंदिर में स्थापित मां दुर्गा का पाठ विधिवत रूप से खोला गया,

गोविंदपुर :- चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर गोविंदपुर बाजार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सप्तमी के दिन गोविंदपुर अपर बाजार के गणेश मंदिर में स्थापित मां दुर्गा का पाठ विधिवत रूप से खोला गया,IMG 20250405 WA0122

IMG 20250405 WA0120

IMG 20250405 WA0114

IMG 20250405 WA0108 2 जिसके साथ ही भक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. मां के दर्शन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे और ‘जय माता दी’ के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा. इस अवसर पर मंदिर परिसर सहित पूरे बाजार में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला. माता की एक झलक पाने को श्रद्धालु सुबह से ही कतार में लगे नजर आए. आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, वहीं स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. पंडालों की भव्य सजावट, मां दुर्गा की अलौकिक प्रतिमा और चारों ओर गूंजते भजन वातावरण को आध्यात्मिक बना रहे थे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भीड़ प्रबंधन के लिए स्वयंसेवकों को लगाया गया था साथ ही पेयजल और साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया. मेले में बच्चों को आकर्षित करने के लिए कई प्रकार के झूला लगाया गया है. पंडाल समिति के सदस्यों ने बताया कि यह चैती दुर्गा पूजा वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है और इसे लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह रहता है. आगे अष्टमी और नवमी के दिन विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा.

श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि मां दुर्गा के प्रति आस्था अटूट है और इस आस्था के आगे कोई कठिनाई मायने नहीं रखती.

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!