A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्टंट बाजी करने के चक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से वह जख्मी 112 का मदद से पहुंचाया गया अस्पताल

स्टंट बाजी करने के चक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से वह जख्मी 112 का मदद से पहुंचाया गया अस्पताल

गोविंदपुर:-ककोलत जलप्रपात में शनिवार को स्टंट बाजी करने के चक्कर में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया जिसे डायल 112 के मदद से गोविंदपुर अस्पताल में भर्ती करवा कर डॉक्टर के द्वारा प्रथम उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घायल युवक की पहचान पकरीबरावां थाना के बुधौली पंचायत के विशनपुर गांव निवासी विष्णु देव यादव के 23 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है. डायल 112 में रहे पुलिसकर्मी ने बताया कि मुझे सूचना प्राप्त हुई थी कि नहाने के क्रम में ककोलत जलप्रपात में एक व्यक्ति घायल हो गया है जिसे तुरंत गोविंदपुर अस्पताल में लाकर इलाज के लिए भर्ती करवाया गया. इलाज के क्रम में घायल युवक ने बताया कि सर के बल कूद कर ककोलत में स्नान कर रहा था तभी सर व गर्दन में काफी चोट लगी है. चोट लगने के कारण युवक का कोई भी अंग काम नहीं कर रहा था उसके साथ रहे कई साथी हाथ पैर चलाने के लिए कह रहे थे परंतु पूरा शरीर शिथिल पड़ चुका था. इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ रविंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि घायल युवक के गर्दन का नस में गंभीर चोट लगी है जिसके कारण दोनों हाथ व पैर काम नहीं कर रहा है. प्रथम उपचार करने के बाद इसे नवादा रेफर किया जाएगा. घायल युवक का इलाज किसी न्यूरोलॉजिस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर से ही करवाना पड़ेगा. घटना की जानकारी घायल युवक के परिजनों को दे दी गई है.IMG 20250405 WA0136 1

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!