A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़बलौदा बाजारमहासमुंदरायगढ़रायपुर

डोंगरीपाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध गाँजा परिवहन करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

सारंगढ़(पेंड्रावन)संवाददाता-चित्रसेन घृतलहरे, 9 अप्रैल 2025//जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 27/03/2025 को ग्राम भराली कच्ची रास्ता पानी टंकी के पास गांजा तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गये थे। जो घटना में प्रयुक्त वाहन एवं 07 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
मामले में फरार आरोपीगण 01. समीर कुमार पिता लेखराम उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 04 अमेराडीह थाना मालखरौद जिला सक्ति छ0ग0। 02. चित्राबसु पिता प्रलाद खूंटे उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 09 नवागांव थाना मालखरौद जिला सक्ति छ0ग0* को आज दिनांक 08/04/2025 के क्रमशः 11:30, 11:45 बजे विधिवत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना डोंगरीपाली प्रभारी उनि अमृत भार्गव एवं समस्त थाना स्टाप डोंगरीपाली का विशेष योगदान रहा।20250409 182245

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!