

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: आज शनिवार 12 अप्रैल 2025 प्रभू श्रीरामचंद्रजी के अनन्य भक्त बजरंगबली जी का अवतरण दिवस-हनुमान जन्मोत्सव है। आज देशभर मे हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र मे भी हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास भक्तिमय वातावरण मे मनाय् जा रहा है। नागपुर शहर मे हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भक्तगण आस्था और भक्ति मे डूबे हुए है। शहर मे आज सुबह से ही रामभक्त हनुमान जी के हर छोटे बड़े मन्दिरों भक्तगण पहुंच कर पूजा वंदना कर रहे है। घरों मे मंदिरों मे आज सुबह से ही रामधुन हनुमान चालीसा सुंदरकांड पाठ चल रहे है। नागपुर शहर के विभिन्न मंदिरों सीताबर्डी महल तेलनखेड़ी आदि मे हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विशेष पूजा पाठ हवन सुंदरकांड पाठ भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। श्री टेकड़ीरोड गणेश मंदिर मे आज हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर महापरसाद का आयोजन किया गया है। प्रभू श्रीराम और हनुमान जी के मंदिरों को सुंदर ढंग से फूलों रंग बिरंगी झालरोः से सजाया गया है। नगर मे आज चारों ओर भक्तिमय वातावरण नजर आने लगा है।






