उत्तर प्रदेशजालौन

ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन विकासखंड नदीगांव के ग्राम महतवानी आज जल जीवन मिशन हर घर जल कार्यक्रम के अंतर्गत नल कूप आधारित पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया गया

IMG 20250413 WA0055 IMG 20250413 WA0050


विकासखंड नदीगांव के ग्राम महतवानी में आज जल जीवन मिशन ‘हर घर जल’ कार्यक्रम के अंतर्गत नलकूप आधारित पेयजल योजना का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री मा. स्वतंत्र देव सिंह, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, और कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मा0 मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गांव में पहुंचकर स्वयं शुद्ध पेयजल का पानी पीकर गुणवत्ता की जांच की और ग्रामीणों से संवाद कर योजना की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस योजना के माध्यम से ग्राम महतवानी की 1500 से अधिक आबादी को अब घर-घर शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने लगी है। पेयजल योजना का लाभ केवल महतवानी गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके अंतर्गत विकासखंड नदीगांव के कई अन्य दूरस्थ ग्रामों—जैसे कैलारी, धंजा, बंगरा, माधौगढ़, रूरा सिरसा, रवा, डीहा, अर्जुनपुरा, भकरोल, कुर्रा, गीधवासा, बओली, परासानी और खजुरी—के सभी घरों में क्लोरीनेशन के साथ सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। मा0 मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस अवसर पर कहा, “प्रधानमंत्री जी के हर घर जल संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह योजना एक मजबूत कदम है। हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश का कोई भी घर स्वच्छ पेयजल से वंचित न रहे।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त ढंग से सुनिश्चित किया जाए। इस पहल से न केवल ग्रामीणों को स्वास्थ्यवर्धक जल उपलब्ध होगा, बल्कि जल जनित बीमारियों पर भी अंकुश लगेगा। ग्रामीणों ने योजना के प्रति आभार जताते हुए इसे अपने जीवन की एक बड़ी सुविधा बताया।

 

रिपोर्ट रोहित चिकवा जिला संपादक जालौन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

खबरें एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

8423634390

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!