A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

श्री देवनारायण वीर गुर्जर शिक्षण सेवा समिति की मिटिंग में समिति की कार्यकारिणी बनी

आज 13 अप्रैल 2025 को वीर गुर्जर छात्रावास फागी में श्री देवनारायण वीर गुर्जर शिक्षण सेवा समिति की मिटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्री रामदयाल जी गुर्जर के द्वारा की गई। मिटिंग मे सर्वसम्मति से श्री मांगूसिंह धाभाई ( रेनवाल मांजी )को समिति का अध्यक्ष बनाया गया।श्री हनुमान जी छावडी (लसाडिया)को कोषाध्यक्ष बनाया गया,महामंत्री श्री रामफूल जी पडियार (हचुकडा), सचिव श्री महेन्द्र जी कोली ( फागी), श्री भंवर लाल गुर्जर हिरापुरा,श्री लक्ष्मीनारायण जी गुर्जर भीमपुरा, श्री सुखपाल जी गुर्जर लदाना, श्री रामदयाल जी अमावता कुच्यांवास,श्री गोंविंदनारायण जी चौहान फागी इन सभी को समिति का संरक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई।मिटिंग मे श्री रामगोपाल जी फतेहरामपुरा, श्री रामानंद जी,रंगलाल जी मानहाला फागी,रामस्वरूप जी,श्योनारायण जी,नंदा जी बुमला लसाडिया,सीताराम जी काग्या, रामफूल जी, सहित सैकडो समाजबंधु उपस्थित रहे। अध्यक्ष जी ने कहा कि गुर्जर समाज फागी आपकी कार्यकारिणी से उम्मीद करता है कि आप अपने पदों पर रहते हुए वीर गुर्जर छात्रावास फागी को सभी सुविधाएं -पुस्तकालय, वाचनालय, रहवास की उचित व्यवस्था, पेयजल सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाते हुए ऐसा संस्थान बनाएंगे जहां पर अध्ययन करके हमारे समाज के युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं मे सलेक्शन पाकर अपने क्षेत्र ओर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।मिटिंग मे निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई:-
1.छात्रावास का आय -व्यय का लेखा जोखा नवनियुक्त अध्यक्षमय कार्यकारिणी के सामने रखा गया व रोकड से मिलान किया गया।
2.छात्रावास के निर्माण एवं अन्य कार्य के लिए जिन महानुभावों द्वारा घोषणा की गई थी उनकी बकाया राशि की सूची बनाई जावे।ओर बकाया राशि को समिति को शिघ्र जमा करवाया जाए ताकि छात्रावास में विभिन्न पेडिंग पडे कार्यों को शिघ्राअतिशिघ्र करवाया जा सके।संबंधित बकाया राशि वाले महानुभावों की सूची बनाने का कार्य श्री गोविन्द जी धाभाई द्वारा 13/05/2025 तक संबंधित व्यक्ति का नाम एवं गांव का नाम समिति को बताएंगे।
3.छात्रावास में रंगरोगान का कार्य का कार्य एवं मैन गेट के पास संस्थान का नाममय पता शिघ्र लिखवाया जाए।
4.समिति का चुनाव प्रत्येक तीन वर्ष मे होने चाहिए।
5.आज नई अध्यक्षमय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
6.छात्रावास परिसर को किराया नहीं दिया जाएगा।

नवनियुक्त समिति अध्यक्ष ने विशेष अनुरोध है किया कि वीर गुर्जर छात्रावास फागी को जिस उद्देश्य के लिये इसका निर्माण हुआ है वो उद्देश्य यहां पर पूर्ण होना चाहिए।
टोंक जिले के गुर्जर छात्रावास की तर्ज पर यहां पर सभी छात्र -छात्राओं को सभी शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।सभी समाज बंधुओ को छात्रावास को राजनिति का अखाडा न बनाकर इसके विभिन्न अधूरे पडे कार्यों को पूरे करवाने का प्रयास करना चाहिए।
आप सभी को इन पदों को सुशोभित करते हुए सदैव समाज के शैक्षणिक, सामाजिक कार्यों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।

1744560125565 1744560112591 1744560107112 1744552457915

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!