उत्तर प्रदेश

बिना मंडी शुल्क के गेहूं की तस्करी,गेहूं से भरे एक ट्रक और दो ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, शाहगंज-बनारस जा रही थी खेप

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

अम्बेडकरनगर
जनपद में विपणन और मंडी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने देर रात खजुरी के पास छापेमारी कर बिना मंडी शुल्क और गेट पास के जा रहे गेहूं की खेप को पकड़ा। पकड़े गए वाहनों में एक ट्रक और दो ट्रैक्टर-ट्राली शामिल हैं।इन पर कुल 800 बोरी गेहूं लदा था। यह खेप शाहगंज और बनारस में बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी। टीम ने सभी वाहनों को नवीन मंडी में लाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में पता चला कि ट्रक पर लदा गेहूं शाहजहांपुर के व्यापारी सरोज का था। वहीं ट्रैक्टर पर लदा गेहूं जाफरगंज के व्यापारी रमेश का बताया जा रहा है।
नवीन मंडी को दिया गया पकड़ा गया गेहूं
खाद्य विभाग अधिकारी संतोष द्विवेदी ने बताया कि खाद्य वितरण और मंडी की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। पकड़े गए गेहूं को नवीन मंडी को सौंप दिया गया है। अब मंडी प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा।जिले में रोजाना बड़े पैमाने पर व्यापारी बिना मंडी शुल्क जमा किए गेहूं की तस्करी करते हैं। इस बार विभाग को सटीक सूचना मिली थी। इसी के आधार पर मंडी अधिकारी एमओ राजेंद्र यादव, सुभाष चंद्र एमआई, राहुल यादव और सूरज ने मालीपुर थाना क्षेत्र में यह छापेमारी की।

[yop_poll id="10"]
Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!