A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला पंचायत सभागार में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने प्रबुद्ध युवा वर्ग के साथ ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर किया संवाद

IMG 20250501 WA0010 IMG 20250501 WA0008 IMG 20250501 WA0007

 

महराजगंज।

रिपोर्ट: बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

महाराजगंज 2 मई l जिला पंचायत सभागार में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने प्रबुद्ध युवा वर्ग के साथ ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का विचार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ कराने का प्रस्ताव रखता है। इसके तहत मतदाता एक ही दिन अपने निर्वाचन क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकारों के लिए मतदान कर सकेंगे, हालांकि पूरे देश में मतदान कई चरणों में हो सकता है।उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य चुनावी प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों को कम करना, चुनावी खर्च को घटाना और बार-बार चुनावों के कारण शासन और प्रशासन में उत्पन्न होने वाले व्यवधानों को समाप्त करना है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने बताया कि भारत में एक साथ चुनाव कराने के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट वर्ष 2024 में जारी की गई थी। इस रिपोर्ट की सिफारिशों को 18 सितंबर 2024 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई, जो चुनाव सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रणाली से न केवल प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी बल्कि नीति निर्माण और क्रियान्वयन में निरंतरता भी आएगी। लगातार चुनावी आचार संहिता लागू होने के कारण नीतिगत निर्णयों में आने वाली बाधाओं को समाप्त किया जा सकेगा, जिससे देश के विकास कार्यों में गति आएगी।
वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में शासन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को सशक्त बनाने के लिए एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में सामने आई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए व्यापक विचार-विमर्श और सभी पक्षों की आम सहमति आवश्यक है।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल,संतोष सिंह,जिला महामंत्री बबलू यादव ओम प्रकाश पटेल, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, बैजनाथ पटेल, पूर्व जिल ऊपाध्यक्ष सानंदन पटेल, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, भाजयुमो जिला महामंत्री गोविंद जायसवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, प्रमुख इंजी विवेक गुप्ता, पर्तावल नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश मधेशिया, फरेंदा चेयरमैन राजेश जायसवाल, सहित तमाम युवा उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!