A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़धमतारीराजनीति

श्रमिक दिवस पर कुरुद के कांग्रेसियों ने श्रमिकों का किया सम्मान

IMG 20250501 WA0004
कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने श्रमिको का गमछा पहनाकर सम्मान किया

श्रवण साहू,कुरुद. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर कांग्रेस भवन में श्रमिक महेन्द्र यादव , दिलिप साहू, मोरज साहू, तिलक राम साहू, राजेश साहू, दुर्गेश साहू का गुलाल लगाकर एवं गमक्षा पहनाकर सम्मान किया।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, नपं उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, मनीष साहू, रमेश पांडेय ने कहा कि श्रमिक साथियों का देश व विश्व निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। उनके मेहनत व परिश्रम से ही हर निर्माण कार्य पूर्ण हो पाता है। उनके मेहनत व त्याग को सलाम करते हैं। हमारी भूपेश सरकार के समय श्रमिकों के सम्मान में राजीव गांधी भूमिहीन श्रमिक योजना, ग्रामीण व शहरी मजदूरो के लिए औद्योगिक विकास योजना,कौशल विकास योजना, स्वास्थ्य,बीमा योजना, प्रसूति सहायता योजना, आदि योजना के साथ छत्तीसगढ परंपरा व संस्कृति के अनुरुप मजदूरो के सम्मान में एक मई को बोरे बासी दिवस मनाकर इतिहास रचा।

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, राजकुमारी दीवान, वरिष्ठ नेता प्रहलाद चंद्राकर, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश्रर साहू, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडे,नगर पंचायत उपाध्यक्ष व युंका विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू, पार्षद मनीष साहू, उत्तम साहू, पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, सेक्टर अध्यक्ष रुद्र नाथ साहू, संतोष प्रजापति,उमेश साहू सहित कांग्रेसी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!