A2Z सभी खबर सभी जिले की

नवागांव मोहदा सचिव लाखो रुपये का बन्दरबाँट कर अतिरिक्त प्रभार से मुक्ति चाह रहा। ?

मनीष कौशिक
रतनपुर जनपद पंचायत कोटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवागांव मोहदा के सचिव ने जनपद सीईओ कोटा से निवेदन कर ग्राम पंचायत नवागांव मोहदा से सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्ति पाने के फिराक में लगा हुआ है इधर ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव व पूर्व सरपंच मिलकर लाखो रुपये का बन्दरबाँट किया गया है जिसकी शिकायत जिला कलेक्टर से की गई है जिसे देखते हुए सचिव ग्राम पंचायत भी नही आ रहा है ना ही सरपंच को प्रभार दे रहा है अब तो हद हो गयी बिना प्रभार दिए नवागांव सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्ति चाह रहा है। इधर पहले ही ग्रामीणों ने विगत दिनों पहले फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण की जानकारी होने पर जिला कलेक्टर से शिकायत कर जांच की मांग की है ठीक उसी समय प्रदेश भर के सचिव हड़ताल पर चले गए थे जिस कारण अभी जांच रुका हुआ था ।लेकिन हड़ताल समाप्ति के बाद भी सचिव भागा भागा फिर रहा पंचायत आने का नाम नही ले रहा है ।सादा आवेदन की कापी दिखा ग्रामीणों को गुमराह कर रहा सचिव — —– सचिव के द्वारा गांव के ही ग्रामीणों को वाट्सएप के माध्यम से दो आवेदन जनपद पंचायत सीईओ के नाम से एक मे छुट्टी का आवेदन और दूसरे में नवागांव सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने का निवेदन करने हेतु लिखा गया है जिसे गुमराह करने के लिये ग्रामीणों के वाट्सअप पर भेज रहा है ।जांच पूरी होने तक प्रभार से मुक्त न करे प्रसासन ——– ग्रामीण प्रभुसाव का कहना है कि पिछले कार्यकाल में लाखों रुपये का फर्जी बिल लगाकर सचिव व सरपंच के द्वारा बन्दरबाँट किया गया है इसलिये हम प्रसासन से गुजारिश करते है कि जब तक जांच न हो जाये तब तक सचिव को नवागांव के प्रभार से मुक्त न करे ।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!