A2Z सभी खबर सभी जिले की

जातीय जनगणना को मिली मंजूरी पर कांग्रेस की धन्यवाद रैली, राहुल गांधी को कहा धन्यवाद फिरोजाबाद |

जातीय जनगणना को मिली मंजूरी पर कांग्रेस की धन्यवाद रैली, राहुल गांधी को कहा धन्यवाद
फिरोजाबाद | संवाददाता

जातीय जनगणना को सरकार द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में फिरोजाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में नालबंद चौराहे पर एक भव्य धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष सफात खान राजू ने किया।

रैली में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर सफात खान राजू ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी विगत कई वर्षों से जातीय जनगणना की मांग कर रही थी। अब सरकार द्वारा इसे स्वीकार किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं और यह रैली उसी खुशी का प्रतीक है।

रैली में भाग लेने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सईद पटेल, हाजी नसीर अहमद, पीसीसी सदस्य अजय शर्मा, नुरुल हुदा, लाला राइन, गांधी सेवा दल अध्यक्ष कन्हैयिता शर्मा, चाँद कुरैशी, युवा जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, जीतेंद्र तिवारी, जहीर खाक्सर, वैभव चतुर्वेदी, अमन द्विवेदी, गुलाम जिलानी, अरबाज खान, सतीश अग्रवाल, राजेश दिवाकर, अजय यादव, अनिल यादव, विराट दिवाकर, मुजीब अंसारी, इमरान कुरैशी, मो. इमरान, शानू राइन, सोहेल मुन्ना, एनल खान, तय्यब अली और कल्लू समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

रैली में उत्साह और जोश के साथ कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए और सरकार से जल्द जातीय जनगणना की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।

Back to top button
error: Content is protected !!