A2Z सभी खबर सभी जिले की

कानपुर वासियों के लिए खुशखबरी , 95 करोड़ की लागत से होगा 200 फुटपाथ का निर्माण कार्य

संवादाता वैभव शुक्ला के साथ कानपुर उत्तर प्रदेश

संवाददाता, कानपुर। नगर निगम 95 करोड़ रुपये से दो सौ फुटपाथ, नाली व सड़कों का विकास कार्य कराया जाएगा। 15वें वित्त आयोग से बनने वाली सड़कों का निर्माण के लिए 21 मई तक टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। जून माह से कार्य शुरू हो जाएगा। सालों से कई सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है।

 

सड़कों के निर्माण में ध्यान रखा गया है कि जहां पर नाली नहीं हैं पहले उसका निर्माण कराया जाएगा। साथ ही जहां पर अतिक्रमण के कारण नाली दबी है उनको मुक्त कराया जाएगा ताकि बरसात में पानी भरने से सड़क न उखड़े।

 

300 करोड़ की लागत से 10 सड़कों का होगा निर्माण

सीएम ग्रिड से पहले ही नगर निगम पांच सड़कों का निर्माण करा रहा है और पांच सड़कों का निर्माण करने जा रहा है। कुल तीन सौ करोड़ रुपये से 10 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा नाला निर्माण के साथ ही शहर के अन्य इलाकों की सड़क व फुटपाथ का निर्माण कराया जा रहा है।

 

मुख्य अभियंता सैय्यद फरीद अख्तर जैदी ने बताया कि 15वें वित्त आयोग से सड़कों का निर्माण कराने के लिए 21 मई को टेंडर आमंत्रित किए हैं। इसके बाद जून माह में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में नाली व इंटरलाकिंग टाइल्स लगाई जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!