A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

भारतीय सेना का एयर स्ट्राइक, सिद्धार्थनगर से जुड़ी नेपाल की सीमा पर बड़ी सतर्कता

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद नेपाल से लगने वाले जिले की 68 किलोमीटर सीमा पर सुरक्षा और सख्त हो गई है। हारने जाने वालों का आईडी कार्ड देखने के बाद ही इधर से उधर जाने दिया जा रहा है। वाहनों की चेकिंग के साथ ही संदिग्ध देखने वाले व्यक्ति की भी चेकिंग की आ रही है। वहीं, एयर स्ट्राइक के हमले के जानकारी के बाद सोशल मीडिया से लेकर हर जगह पर प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को बढ़नी व खुनुवां, अलीगढ़ हवा ककरहवा स्थित भारत-नेपाल बार्डर पर सुरक्षा एजेंसिया पूरी तरह से मुस्तैद है। बार्डर पर तैनात एसएसबी के जवान भारत से नेपाल व नेपाल से भारत आने वाले लोगों की आईडी फ्रूफ के साथ अन्य जानकारी लेने के बाद ही आने जाने दे रहे हैं, कार, बाइक सहित अन्य गाड़ियों को गहनता चेक किया जा रहा है, वाहन में बैठे यात्रियों को वाहन से उतार कर चेक किया जा रहा है।

बुर्का पहनी महिलाओं व युवतियों को महिला आरक्षी बुर्का उतरवा के उनके आईडी मैच व चेकिंग होने के बाद ही जाने दिया जा है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां भारत-नेपाल की 68 किलोमीटर सीमा पर भी नजर जमाए हुए हैं। सिप्ट बार जवान पेट्रोलिंग कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक महाजन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम है बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों के साथ लगातार जांच की जा रही है।
फिलहाल यहां किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है। कोर्स पूरी तरीके से सतर्क है निरंतर निगरानी और जांच चल रही है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!