किराना हिल्स पर भारत का मिसाईल अटेक का विडियो।
किराना हिल्स पर भारत का मिसाईल अटेक का विडियो।
प्रेस विज्ञप्ति
पाकिस्तान
किराना हिल्स पर भारत का मिसाईल अटेक का विडियो।
किराना पहाडी (Kirana Hills) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरगोधा जिले में स्थित में स्थित एक चट्टानी पर्वत श्रृंखला है, जिसे स्थानीय भाषा में “ब्लैक माउंटेन्स” भी कहा जाता है। यह क्षेत्र लगभग 100 वर्ग मील में फैला हुआ है और इसका उच्चतम शिखर 1,050 फीट है!
यह पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अधीन एक सुरक्षित क्षेत्र है और सामरिक दृष्टि से अहम माना जाता है।
किराना हिल्स में एक अंडरग्राउंड फैसिलिटी है, जो सरगोधा एयरबेस से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित है। यह सुविधा करीब 70 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैली है और पूरे इलाके पर पाकिस्तान सरकार का कब्जा है।
ऐसा माना जाता है कि इस क्षेत्र में मजबूत गुफाएं और सुरंगें हैं, जहां पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों का भंडारण करता है।
1983 से 1990 के बीच यहां “किराना-I” कोडनेम के तहत 24 उप-गंभीर (subcritical) परमाणु परीक्षण किए गए थे, जो असली परमाणु परीक्षण नहीं थे, बल्कि उनके कंपोनेंट्स से संबंधित थे।
दुनिया को इस जगह के बारे में तब पता चला जब 1990 के दशक में अमेरिकी सैटेलाइट ने पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण की तैयारियों को पकड़ा।
हाल ही में, भारत के “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाहें थीं कि भारत ने किराना हिल्स पर हमला किया था। हालांकि, भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल एके भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि भारत ने किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया।
उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “हमें यह बताने के लिए धन्यवाद कि किराना हिल्स में परमाणु सुविधाएं हैं, हमें इसकी जानकारी नहीं थी।”
किराना हिल्स का सामरिक महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह सरगोधा एयरबेस और खुशाब परमाणु संयंत्र के करीब है। यह इलाका सड़क, रेल और हवाई परिवहन से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, जिससे इसे संकट के समय सुरक्षित माना जाता था।
Vande Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat
no.201,Harmony emporise Payal -
pallavi society new Manish Nagar-
Somalwada-440015






