A2Z सभी खबर सभी जिले कीअजमेरअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनचित्तोरगढ़चुरूजयपुरजैसलमेरजोधपुर राजनीति और प्रशासनराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

जिला कलेक्टर ने सुने आमजन के परिवाद

जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का हुआ समाधान

डीडवाना-कुचामन, 15 मई।

माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई व जिला अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की मासिक बैठक का आयोजन जिला कलक्टर श्री पुखराज सेन की अध्यक्षता में किया गया।

जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलक्टर श्री सेन ने फरियादियों के 66 परिवाद सुने,जिनमें से 08 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। अन्य प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए कलक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

जिला स्तरीय जनसुनवाई में कुल 66 परिवाद तथा सतर्कता समिति में दर्ज 54 प्रकरण की सुनवाई हुई जिनमें प्रमुख रूप से अतिक्रमण हटवाने, रास्ता सही कराने,पेयजल की सप्लाई सुचारू कराने, पत्थरगढ़ी व सीमाज्ञान कराने, कृषि भूमि में आवागमन हेतु रास्ता खुलवाने, सड़क, आवासीय पट्टा बनवाने, मनरेगा में काम शुरू करवाने, कृषि विद्युत कनेक्शन दिलाने, विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने सहित विभिन्न विषयों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आमजन के प्रति जवाबदेही के साथ समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए राहत देने के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक श्री हनुमान प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी सहित विद्युत विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे तथा सभी उपखंड एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के जरिये जुड़े रहे। IMG 20250515 WA0019 IMG 20250515 WA0027 IMG 20250515 WA0023 IMG 20250515 WA0022

 

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!