A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखरगोनमध्यप्रदेश

खेल छात्रवृत्ति के लिए 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ खरगोन ब्यूरो रिपोर्ट

खेल छात्रवृति के लिए अंतिम तिथि 31 मई तक जमा कर सकते हैं आवेदन

 

खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट… 📝

मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल छात्रवृति अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को दी जाती है। इसमें वरीयता राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को दी जायेगी। खेलवृत्ति का उद्देश्य राज्य़ स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। खेल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित है।

 

 जिला खेल अधिकारी श्रीमती पवी दुबे ने बताया कि खेलवृति के लिए खिलाड़ी की आयु 01 अप्रैल 2025 को 19 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। खिलाड़ी को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक की विगत वर्ष के 01 अप्रैल से 31 मार्च अर्थात एक वित्तीय वर्ष में प्राप्त खेल उपब्धियों की गणना की जायेगी। खेल छात्रवृति हेतु खिलाडी अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग में 31 मई तक जमा करा सकते है।

 

 नियत तिथि के पश्चा्त किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जावेंगे। खेलवृति 2024 के लिए निर्धारित आवेदन पत्र के साथ अधिकृत राज्य स्तरीय खेल उपलब्धि का प्रमाण पत्र (जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान अंकित हो) की छायाप्रति, जन्मतिथि प्रमाणीकरण के लिए बोर्ड परीक्षा अंकसूची अथवा जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, आवेदक के मूल निवासी प्रमाण पत्र की छाया प्रति, आवेदक के बैंक पासबुक की छायाप्रति, आवेदक का मोबाइल नंबर एवं पालक का मोबाइल नंबर प्रस्तुत करना होगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!