
दिल्ली
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
दिल्ली: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी का जनाधार हाल के वर्षों में कम होता दिख रहा है, खासकर उत्तर प्रदेश में। उन्हें चंद्रशेखर रावण से चुनौती मिल रही है। इस बीच, आकाश आनंद को लेकर एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुआ है। आकाश आनंद को मायावती ने पार्टी में वापस ले लिया है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। आज दिल्ली में बसपा की एक महत्वपूर्ण बैठक हो रही है, जिसमें आकाश आनंद को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। इस बैठक में देशभर के पार्टी पदाधिकारियों को बुलाया गया है, जिनमें उत्तर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष और मंडलीय कोआर्डिनेटर शामिल हैं। आकाश आनंद को पार्टी में वापस लेने के बाद यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछली बार जब ऐसी बैठक हुई थी, तब आकाश आनंद को सभी पदों से हटाने और पार्टी से निकालने का फैसला किया गया था। अब देखना यह है कि आज की बैठक में आकाश आनंद के लिए क्या फैसला होता है।
[yop_poll id="10"]





