
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही 18 मई 2025 सुशासन तिहार के तहत जनसंपर्क विभाग द्वारा मनोरंजन एवं खेल गतिविधियों के साथ शासकीय योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहचाने कई जिलों में इवेंट आयोजित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जीपीएम जिले में 19 मई सोमवार को मिशन स्कूल ग्राउंड गौरेला में शाम 6:30 बजे से इवेंट शुरू होगा इवेंट में नृत्य, गायन, कविता, पाठ आदि मनोरंजक गतिविधियों के बीच शासकीय योजनाओं से संबंधित क्विज प्रश्नोत्तरी आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। प्रतियोगिताओं में जीतने वाले प्रतिभागी को आसपास क्षेत्र के दुकान, इंस्टॉल का डिस्काउंट वाउचर कूपन उपहार आदि मौके पर दिया जाएगा ।







