A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तराखंडओढीशागढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरायपुर

वुसू के वर्कशॉप में भाग लेने पहुंचे पदाधिकारी

झारखंड के खिलाड़ियों के उपलब्धि को बताया

वुशु खेल के विकास के लिए बेसिक पहलुओं की जानकारी आवश्यक : डॉ. कविता सिंह

झारखंड /गोड्डा : झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के द्वारा  राज्यस्तर के पदाधिकारियों के लिए एग्जीक्यूटिव वर्कशॉप प्रारम्भ हुआ। सिल्ली के द विलेज रिसोर्ट एंड बैंक्वेट में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन झारखण्ड वुशु एसोसिएशन की वाईस प्रेसिडेंट डॉ० कविता सिंह ने किया। इस कार्यक्रम के उदघाटन सत्र के अवसर पर चंचल भट्टाचार्य, मिथलेश साहू, शिवेंद्र दुबे, प्रियदर्शी अमर ने उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित किया।

उद्घाटन सत्र के साथ प्रियदर्शी अमर ने इस वर्कशॉप की महत्ता और उपयोगिता पऱ प्रकाश डाला। शिवेंद्र दुबे ने वुशु के इतिहास, उत्पत्ति, झारखण्ड के खिलाड़ियों की उपलब्धि पऱ विस्तार से जानकारी दी। वुशु के डिप्लोमा कोच और तकनीकी पदाधिकारी दीपक गोप ने वुशु के सांदा और ताउलु के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। उद्घाटन सत्र के अवसर पऱ शैलेन्द्र दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आज के इस वुशु वर्कशॉप में राँची, चतरा, रामगढ़, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़, सिल्ली, धनबाद, सिमडेगा, गुमला, खूंटी सहित झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सिरकत की।

IMG 20250519 WA0010
सम्मानित होते संगठन के पदाधिकारी व राज्य स्तरीय पदाधिकारी

वहीं, गोड्डा जिले के कोच दीपक सिंह और मिनी हांसदा को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!