
बरमकेला एपेक्स बैंक के बैंक मैनेजर पर कसा पुलिस का शिकंजा
(बरमकेला से सुवर्ण कुमार भोय की रिपोर्ट)
अपेक्स बैंक बरमकेला में करोड़ों का गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर समेत आठ लोगों पर 4 मई को एफआईआर दर्ज की गई थी। लबे समय से चल रही जांच में 17 समितियों में घोटाला पकड़ा गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रांच मैनेजर डीआर बाघमारे, लिपिक आशीष पटेल और गार्ड खीरदास महंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपेक्स बैंक की बरमकेला शाखा में किसानों के नाम पर समिति के खाते से करोड़ों रुपए का गबन कर लिया गया।बरमकेला ब्रांच में अचानक से करोड़ों का ट्रांजेक्शन सामने आया तो मुख्यालय ने पड़ताल की। गड़बड़ी मिलने पर पूर्व शाखा प्रबंधक अधिकारी डीआर बाघमारे, मीनाक्षी मांझी लेखाधिकारी और लिपिक आशीष पटेल, आउटसोर्सिंग स्टाफ कम्प्यूटर ऑपरेटर रमाकांत श्रीवास, कम्प्यूटर ऑपरेटर लिकेश बैरागी, गार्ड अरुण चंद्राकर, खीरदास महंत और बालकृष्ण कर्ष के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
चार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया था। अपने निजी बैंक आईडी का दुरुपयोग करते हुए समिति तथा बैंक के राशि का सुनियोजित तरीके से गबन किया गया। 1 अप्रैल 2024 से 6 नवंबर 2024 तक समिति बड़े नवापारा, बरमकेला, बोंदा, दुलोपाली, लेंधा, लोधिया, लुकापारा, साल्हे ओना, सरिया, तौसीर, देवगांव, गोबरसिंघा, कालाखूंटा, कंठीपाली, करनपाली, कुम्हारी एवं पंचधार के केसीसी खातों को नामे कर कुल 887 किसानों के डीएमआर कैश, काइंड खातों को निरंक किया गया है। 9,91,20,877 रुपए को दूसरे खातों में ट्रांसफर कर नकद आहरण किया गया।
ए के बेक(थाना प्रभारी बरमकेला)का कहना है कि..
अपेक्स बैंक गबन मामले में आठ में से मुख्य आरोपी ब्रांच मैनेजर वाघमारे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की खोजबीन जारी है।




