A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी पर जारी की नई एडवाइजरी!

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी पर जारी की नई एडवाइजरी!

           प्रेस विज्ञप्ति 
           नई  दिल्ली 

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी पर जारी की नई एडवाइजरी!

दिल्ली में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों को सख्त निर्देश जारी किए हैं:

  1. अस्पतालों की तैयारी सुनिश्चित की जाए – बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, अन्य दवाएं व वैक्सीन की उपलब्धता बनी रहे। वेंटिलेटर, Bi-Pap, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और PSA जैसी सभी मशीनें काम कर रही होनी चाहिए।

  2. स्टाफ को दोबारा प्रशिक्षण दिया जाए – समर्पित कर्मचारियों के लिए रिफ्रेशर ट्रेनिंग कराई जा सकती है।

  3. ILI और SARI मामलों की रिपोर्टिंग अनिवार्य – सभी OPD/IPD मामलों की रिपोर्ट IHIP पोर्टल पर रोजाना दी जाए। कोविड-19 और इन्फ्लुएंजा मामलों की पुष्टि होने पर ‘L फॉर्म’ में रिपोर्ट भेजें।

  4. दिल्ली स्टेट हेल्थ डाटा मैनेजमेंट पोर्टल पर रोजाना रिपोर्टिंग – सभी पैरामीटर्स की रिपोर्टिंग अनिवार्य है।

  5. कोविड टेस्टिंग में तेजी – ILI के 5% और SARI के 100% मामलों की कोविड टेस्टिंग की जाए। ICMR गाइडलाइन अनुसार परीक्षण करें।

  6. WGS के लिए सैंपल भेजें – सभी पॉजिटिव केसों के सैंपल लोकनायक अस्पताल भेजें ताकि नए वेरिएंट्स का समय पर पता चल सके। राज्य निगरानी इकाई को भी रिपोर्ट दें।

  7. सख्त मास्क नीति – सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मास्क पहनने के नियम का पालन सुनिश्चित करें।

    Vande Bharat live tv news,Nagpur
    Editor
    Indian council of Press,Nagpur
    Journalist
    Contact no.9422428110/9146095536
    HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat
    no.201,Harmony emporise Payal –
    pallavi society new Manish Nagar-
    Somalwada-440015

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!